Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026: प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और नवाचार आधारित विकास में अंतर-राज्यीय सहयोग को मिलेगा बढ़ावा: सीएम डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav Decisions

Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026: राज्य का तकनीकी और निवेश दृष्टिकोण होगा प्रस्तुत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संरचित साझेदारियों के माध्यम से प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और नवाचार-आधारित विकास में अंतर-राज्यीय सहयोग को बढ़ाया जाएगा। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 4 से 6 जनवरी 2026 तक जयपुर में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट 2026 के 10वें संस्करण में सिल्वर स्टेट पार्टनर के रूप में शामिल होगा। यह भागीदारी 27 नवंबर 2025 को आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के दौरान द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) राजस्थान के साथ हस्ताक्षरित समझौते के अनुरूप होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो उभरते और उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य के प्रौद्योगिकी एवं निवेश संबंधी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे। राज्य की प्रस्तुति 5 जनवरी 2026 को जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र में आयोजित होगी, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राथमिकता प्राप्त प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष अवसरों की विस्तृत रूपरेखा रखेंगे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे उच्च स्तरीय राज्य प्रस्तुति देंगे।

Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों से करेंगे प्रत्यक्ष संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इनोवेशन एक्सपो का भ्रमण करेंगे और मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा कर स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीईओ, निवेशकों तथा वैश्विक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ व्यक्तिगत बैठक कर मध्यप्रदेश में रणनीतिक निवेश के अवसरों एवं दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा भी करेंगे।

टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में मध्यप्रदेश अपनी नवस्थापित एवं प्रगतिशील नीतिगत व्यवस्था का प्रभावी प्रदर्शन करेगा, जिसमें आईटी एवं आईटी-सक्षम सेवाएं, स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), एवीजीसी-एक्सआर, ड्रोन, वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) तथा अन्य सहायक ढांचे शामिल हैं। ये नीतियां राज्य को अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों, डिजिटल नवाचार तथा उच्च-मूल्य वाले रोजगार सृजन के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने और भारत के टियर-2 शहरों के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026:

समिट में टीआईई ग्लोबल के गणमान्य व्यक्ति तथा राजस्थान के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे जो उद्यमिता, निवेश एवं क्षेत्रीय सहयोग पर अपने विचार साझा करेंगे। मध्यप्रदेश की उद्योग शक्ति का मजबूत प्रतिनिधित्व राज्य में मुख्यालय या परिचालन वाली विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कंपनियों द्वारा किया जाएगा। यश टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक श्री धर्मेन्द्र जैन, इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक श्री सिद्धार्थ सेठी, इम्पेटस टेक्नोलॉजीज के सीईओ श्री संजीव अग्रवाल तथा क्लिनिसप्लाइज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक (जीसीसी) श्रीमती प्रेरिता बाहेती मध्यप्रदेश की प्रौद्योगिकी सफलता का प्रतिनिधित्व करेंगे और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्यमों को सक्षम बनाने में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026: मध्यप्रदेश के लिए एक विशेष एमपी पवेलियन स्थापित किया जाएगा

इसके साथ ही हॉल 2 में स्टॉल नंबर P11 पर मध्यप्रदेश के लिए एक विशेष एमपी पवेलियन स्थापित किया जाएगा, जिसमें राज्य के प्रमुख स्टार्टअप्स एवं कंपनियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस पवेलियन में किंट्सुगी बिजनेस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, थ्रीवे स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड, कॉमन स्कूल (कॉमनफाई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड), एसए डिजिटल (ग्रोबोट्स), यंगोवेटर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, Gradyn.ai और ज़ांगोह सहित कई प्रदर्शक शामिल होंगे। ये प्रदर्शक प्रौद्योगिकी, शिक्षा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं उभरते क्षेत्रों में अपने अभिनव समाधानों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

 Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026

Rajasthan Digifest-TiE Global Summit 2026: अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने कहा, “सिल्वर स्टेट पार्टनर के रूप में टीआईई ग्लोबल समिट के साथ साझेदारी कर हम प्रसन्न हैं। भारत का प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता परिदृश्य अब महानगरों से आगे बढ़ रहा है। प्रगतिशील नीतियों, मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे तथा प्रतिभाओं की प्रचुरता के कारण मध्यप्रदेश स्टार्टअप्स, वैश्विक उद्यमों और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। टीआईई जैसे मंच सार्थक वैश्विक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। यह साझेदारी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करेगी, विस्तारयोग्य उद्यमिता को समर्थन देगी तथा मध्यप्रदेश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक बाजारों और निवेशकों से जोड़ेगी।”

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की 10वें टीआईई ग्लोबल समिट 2026 में भागीदारी राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर खुद को भविष्य के लिए तैयार, नवाचार-आधारित और निवेशक-अनुकूल प्रौद्योगिकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर राज्य के निरंतर ध्यान को दर्शाती है। बैठक की चर्चा के इच्छुक हितधारक मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में निवेश प्रोत्साहन अधिकारी सुश्री अवंतिका वर्मा से ipcell-mp@mpsedc.com पर संपर्क कर सकते हैं, जो शिखर सम्मेलन के लिए निवेशकों तक पहुंच और उनसे जुड़ाव का समन्वय कर रही हैं।

ये भी जानिए: CM of M.P: ड्रोन एवं जियोस्पेशियल इकोसिस्टम में एमपी बना अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Gwalior : टहलते युवक का अपहरण, तीन बदमाश गिरफ्तार

Report: Arvind Chouhan घर के बाहर अपहरण का मामला Gwalior : थाटीपुर

Madhya Pradesh : गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर पर फोकस Madhya Pradesh :

Madhya parades : दक्ष आयुष्मान पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

“दक्ष आयुष्मान” पहल के लिए राष्ट्रीय पहचान Madhya parades : दक्ष आयुष्मान

Thalapathi विजय की फिल्म ‘जना नायकन’: रिलीज़ को लेकर हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

फिल्म रिलीज़ पर कानूनी अड़चन Thalapathi थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना

Dehli : सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार, आवारा कुत्तों पर दिए गए बयान पर नाराजगी

सुनवाई और अवमानना का मुद्दा Dehli सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के

Indore: वनडे टिकट 1 मिनट में बिकने पर पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत

Report: Devendra Jaiswal जनसुनवाई में शिकायत Indore इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित

Farrukhabad 20 January: यूपी बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण शुरू, 333 प्रत्याशी मैदान में

Report: Sartaj khan मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम Farrukhabad उत्तर प्रदेश बार

Lucknow : यूपी दिवस विशेष: पलायन नहीं, अब ‘परावर्तन’ का युग

Reprt: Vandna Rawat रोजगार सृजन ने पलायन पर लगाई रोक Lucknow उत्तर

Alok Ranjan public address: सहरसा में कार्यकर्ता आभार समारोह

Report- Ratna Mishra Alok Ranjan public address: सहरसा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान

Firozabad : नहर से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह लोअर गंग नहर में मिला शव, पुलिस मौके

Pilibhit : ओवरटेक बना जानलेवा, मिनी बस–ट्रक की भीषण टक्कर

रिपोर्ट: निज़ाम अली गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा Pilibhit पीलीभीत के

Neha Kakkar : सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, नेहा कक्कड़ ने अफवाहों पर लगाई रोक

क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं Neha Kakkar मशहूर गायिका नेहा कक्कड़

Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

खेलते समय मासूम पर झुंड का हमला Moradabad मुरादाबाद जिले से दिल

BJP : अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, पीएम मोदी का जताया आभार

साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर BJP भारतीय जनता पार्टी

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुराग

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल बैग लेकर निकले, घर नहीं लौटे Morena: स्कूल