बारिश इतनी की जिलाधिकारी को भी छोड़नी पड़ी गाड़ी, फिर कुछ इस तरह सड़क से निकले बाहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी बृहस्पतिवार को सुबह फतेहपुर सीकरी स्थित कोहरई जा रहे थे। वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होना था। रास्त में रेलवे अंडर पास को पार करते समय जलभराव के कारण उनकी कार फंस गई। जिलाधिकारी को अपनी कार वहीं छोड़कर ट्रैक्टर से रास्ता पार करना पड़ा। बता दें मार्ग अवरुद्ध हो जाने के बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सहायता के लिए और तत्काल जलभराव को दूर कराने के निर्देश दे दिए हैं।

आगरा में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच हैरान करने वाली खबर उस समय आई, जब जलभराव में जिलाधिकारी की कार ही फंस गई। बृहस्पतिवार सुबह बारिश में जिलाधिकारी निर्माण श्रमिक और कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए बने अटल आवासीय विद्यालय, कौरई जा रहे थे। इस बीच रास्ते में रेलवे अंडर पार करते समय उनकी कार जलभराव में फंस गई।

इस दौरान जिलाधिकारी को वहां पहुंचने के लिए ट्रैक्टर से सफर करना पड़ा। जब वे स्कूल में पहुंचे तो जिलाधिकारी को बारिश होने के बाद भी आने पर खुशी से झूम उठे। वहीं रास्ते में लौटते समय जिलाधिकारी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान फतेहपुर सीकरी हाईवे पर आंधी- बारिश से गिरे- टूटे पेड़ों से हुए अवरुद्ध मार्ग को संचालित कराया। तत्काल आमजन के आवागमन की समस्या पर जिलाधिकारी ने फतेहपुर सीकरी नगर पालिका से ट्रैक्टर पंप मंगा कर पानी निकालने के आदेश दिए।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को