,

आरक्षक को गोली मारने वाले बदमाशों की धर-पकड़ के लिए एक दर्जन ठिकानों पर रेड

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: आरक्षक को गोली मारने वाले बदमाशो की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने 36 घंटे में एक दर्जन ठिकानों पर रेड की लेकिन फिर भी हाथ खाली है। बदमाशो को पकड़ने के लिए पुलिस अब उनके सिर पर 10-10 हजार का ईनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक प्रस्ताव एसपी को भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार सभी बदमाश प्रदेश की सीमा लांघकर राजस्थान में छिपे हुए है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर स्थित महाराजपुरा थाने की पुलिस विगत 3 दिसंबर को मुरैना में एक फरारी बदमाश को पकड़ने आई थी। यहां पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जनकपुर गांव में पुलिस ने फरारी बदमाश हददू गुर्जर के एक साथी को दबोच लिया था। पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ लेकर आ रही थी, तभी फरारी बदमाश ने एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। बदमाश फायरिंग करते हुए अपने साथी अंकेश गुर्जर को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गया। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरक्षक अनिल तोमर घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दविश देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटना के 36 घंटे के अंदर करीब एक दर्जन ठिकानों पर रेड की है, लेकिन फिर भी एक भी बदमाश हाथ नहीं लगा है। काफी हाथ-पैर मारने के बाद पुलिस अब एक दर्जन नामजद आरोपियो के सिर पर 10-10 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए थाना प्रभारी ने प्रस्ताव तैयार कर एसपी को भेज दिया है। संभवतः आज शाम तक आरोपियों पर इनाम की घोषणा हो जाएगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार