अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में हर दिन किसी न किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। दरअसल 5 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने अभी तक 900 करोड़ से उपर की वल्र्डवाइड कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है। बता दें कि फिल्म ने भले ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड कमाई के मामले में तोड़ा है लेकिन अभी तक आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस में कब तक टिकती है।
दुनियाभर में ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस में धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड के लिए मंगलवार रहा शुभ
पुष्पा 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने देखते ही देखते वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। बीते दिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 880 करोड़ के आसपास थीए लेकिन अब रिलीज के छठे दिन पुष्पा 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बड़े आंकड़े को छूने के साथ ही अल्लू अर्जुन की मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।





