,

Punjab: बारिश में अमृतसर में छत गिरने से बच्चे की मौत, हिमाचल में बादल फटने से पठानकोट में पुल की सपोर्ट बही

- Advertisement -
Ad imageAd image

जुलाई में बरसात की कमी के कारण तापमान वृद्धि के साथ 41 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर बन गया है। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में अगस्त माह के पहले दिन सुबह तेज बरसात हुई। अमृतसर के गांव खैराबाद में एक मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे गुर फतेह सिंह की मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि लवप्रीत सिंह के मकान की छत पक्की नहीं थी।

सुबह से हो रही बारिश के चलते छत का एक हिस्सा गिर गया। उसके नीचे लवप्रीत सिंह का भाई और दो बच्चे दब गए। जब मलबे को हटाया गया तो मलबे के नीचे से लवप्रीत सिंह के भाई और एक दूसरे बच्चे को बचा लिया गया जबकि गुरफतेह सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हीं हिमाचल प्रदेश में पांच जगह बादल फटने से पठानकोट के चक्की खड्ड पर बने रेल ब्रिज को बचाने के लिए लगाई रिटेनिंग वॉल पानी के तेज बहाव में बह गई। ऐसे में जालंधर से जम्मू को जोड़ने वाले रेल पुल को किसी भी समय भारी नुकसान हो सकता है। हिमाचल से आ रहे पानी का बहाव इतना तेज है कि अब भी कटाव जारी है। 

गुरुवार को बठिंडा, जलालाबाद, लुधियाना, पटियाला और मुक्तसर में तेज बरसात से लोगों को राहत मिली। बठिंडा में तेज बरसात के कारण पावर हाउस रोड, बसंत विहार, सिरकी बाजार, परस राम नगर में चार फुट तक पानी भर गया है। पठानकोट में बरसात के कारण एक रास्ता ही बह गया।

मौसम विभाग ने वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, मानसा व संगरूर के लिए ओरेंज व बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

जलालाबाद में तेज बारिश से गिरा मकान, भैंस की मौत
जलालाबाद में सावन की पहली बारिश ने जहां लोगों को राहत प्रदान की, वहीं गांव सोहना सांदड़ में पानी आफत बनकर बरसा। तेज बरसात से एक मकान गिर गया। जिससे एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन पशु जख्मी हो गए। गांव सोहना सांदड़ के राज सिंह ने बताया कि वह पशुओं का पालन पोषण कर उनके दूध को बेच अपने घर का गुजारा चलाता है। गुरुवार को तेज बरसात से जोरदार धमाका हुआ और पशुओं का कमरा ढह गया। ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से पशुओं को कमरे से बाहर निकाला। चार में से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन पशु जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उसने करीब 8 दिन पहले ही एक बछड़े को जन्म दिया था। जबकि घायल हुई दूसरी भैंस बच्चे को जन्म देने वाली थी। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों