PUNE: ऑफिस पार्किंग में महिला कर्मचारी की हत्या, जानें क्यों ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PUNE: Female employee murdered in office parking, know why?

खबर महाराष्ट्र के पुणे से है। जहां एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। बता दे कि, बीपीओ में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की उसी की सहकर्मी ने उधारी के विवाद में हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुणे में यह घटना मंगलवार की शाम को सामने आई थी। क्षेत्र में मल्टीनेशनल बीपीओ कंपनी की पार्किंग में हुई इस घटना से काफी डर का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि, आरोपी ने महिला पर कई बार हमला किया था। जिस कारण उसके शरीर में कई गंभीर चोटें आईं थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

बीपीओ की पार्किंग में घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना येरवडा स्थित एक बहुराष्ट्रीय बीपीओ की पार्किंग में शाम करीब 6.15 बजे हुई। पुलिस ने पीड़िता की पहचान कात्रज निवासी शुभदा शंकर कोदारे (28) के रूप में की है। कथित हमलावर की पहचान शिवाजीनगर निवासी कृष्णा सत्यनारायण कनोजा (30) के रूप में हुई। पुणे पुलिस में डीसीपी जोन-4 हिम्मत जाधव के अनुसार प्रारंभिक जांच में अनुसार पीड़ित और हमलावर दोनों एक ही बहुराष्ट्रीय बीपीओ (डब्ल्यूएनएस ग्लोबल) के साथ अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे।

रुपयों के लेनदेन में हत्या
डीसीपी जाधव ने कहा कि महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि प्रारंभिक संदिग्ध ने पीड़िता को कुछ पैसे दिए थे और वह इसे वापस करने में विफल रही थी। इसी के बाद हुए विवाद में यह हत्या हुई है। पुलिस के अनुसाार येरवडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। ऐसा माना जा रहा है कि अधिक खून बहने के चलते महिला बीपीओ कर्मचारी की मौत हुई। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई

Dial 112 Vehicles: कोरबा को मिली डायल-112 की 22 नई गाड़ियां, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

Dial 112 Vehicles: मंत्री लखनलाल देवांगन ने नई गाड़ियों को दिखाई हरी