,

Private Lineman Death: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप: करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, परिजनों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Private Lineman Death

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Private Lineman Death बस्ती जिले के बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक निजी लाइनमैन की जान पर भारी पड़ गई। निरंजनपुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान करीब 40 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन वीरेंद्र उपाध्याय करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया।

Private Lineman Death शव लेकर उपकेंद्र पहुंचे परिजन, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण मृतक का शव लेकर बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।

Private Lineman Death मुआवजे और सहायता का आश्वासन

नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कृषक दुर्घटना योजना के तहत भी 5 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया है। वीरेंद्र उपाध्याय अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं।

Read this: Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, 13 राउंड के बाद भाजपा पर 7,119 वोटों की लीड

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर