,

चर्चा में आया नौकरी देने वाला पोस्टर, भोपाल में हिन्दू वर्कर्स की लिस्ट जारी

By: Yoganand Shivastva

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होर्डिंग चर्चाओं में है ए पुराने भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर लगे इस होर्डिंग ने शहर में हलचल मचा दी है। दरअसल होर्डिंग में सिर्फ हिंदुओं से काम करवाने और उन्हें नौकरी और काम देने की बात कही गई है। जहांगीराबाद चौराहे पर महिला जागौरी समिति द्वारा एक होर्डिंग लगाया गया। जिसमें सिर्फ हिंदुओं से काम करवाने की बात कही गई है। इसके साथ ही काम करने वाले हिंदू श्रमीकों के नाम और मोबाइल नंबर भी पोस्टर में लिखे गए हैं। होर्डिंग लगाने वाले नंदू यादव का कहना है कि थूक जिहाद से बचने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हिंदुओं को नौकरी दी जाएगी। यह होर्डिंग अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मुस्लिम युवकों ने जताया विरोध

होर्डिंग लगने के कुछ ही देर बाद मुस्लिम युवकों का जत्था जमा हो गया और उन्होंने पोस्टर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद मुस्लिम युवकों की टोली जहांगीराबाद थाने पहुंची, जहां पुलिस को मामले से अवगत कराया।

तेलंगाना सरकार बड़ा निर्णय: रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटे की छुट्टी, बीजेपी ने उठाए सवाल

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना