,

कहीं फिका ना पड़ जाए जश्न, नए साल पर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

भोपालः नए साल को लेकर प्रदेश भर की पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। दरअसल नए साल को लेकर लोग अभी से पार्टी के मूड में आए है। जिसको लेकर प्रदेश भर की पुलिस ने सख्ती कर दी है। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो जाना पड़ेगा हवालात
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक समारोह वाली जगहों पर सकर्तता बढ़ा दी गई है। वहीं भीड़ में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया के लिए को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस दौरान पुलिस की नजर वाहनों पर भी रहेंगी और मीटर से चेक करेंगी अगर वाहन को शराब पीकर चलाते हुए पकड़े गए तो भारी भरकम जुर्माने सहित हवालात का सफर भी करना पड़ सकता है।

ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक होगा अल्कोहल
पुलिस ने जगह.जगह पर चेक प्वाइंट बनाएं हैं। यहां पर चारपाहिया और दुपहिया वाहनों को रोक कर ब्रेथ एनालाइजरमशीन से अल्कोहल को चेक किया जाएगा।

चप्पे-चप्पे पर रहेंगी पुलिस की नजर
नए साल के मौके पर 31 की रात एवं 1 जनवरी को पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेंगी। इस दौरान पुलिस यह सुनिश्चित करेंगी कि कहीं हो-हल्ला न हो रहा हो। वहीं सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन न हो रहा हो। इसके साथ ही पुलिस क्लब, होटल, पब में भी नजर रखेगी।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…