,

अपराध की आशंका में पुलिस ने 22 आदतन बदमाशों को पकड़ा, जेल वाहन में बैठते समय छिपाते रहे चेहरा

BY: Yoganand Shrivastva

रतलाम जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। जिले में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 22 ऐसे अपराधियों को हिरासत में लिया, जिन पर पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। पुलिस को आशंका थी कि ये लोग फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। गिरफ्तारी के दौरान जब इन्हें जेल वाहन में बैठाया गया, तो इनमें से अधिकांश बदमाश अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

नियमित रूप से अपराधों में लिप्त रहते हैं

एसपी अमित कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी जिले के अलग-अलग थानों की निगरानी सूची में शामिल हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। हालिया सूचना मिली थी कि ये लोग किसी नई आपराधिक साजिश में शामिल हो सकते हैं, इसलिए एहतियातन कार्रवाई करते हुए सभी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पैदल लाकर किया कोर्ट में पेश

पुलिस ने सभी अपराधियों को स्टेशन रोड थाने से पैदल लाकर जेल वाहन में बैठाया, फिर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी के दौरान इनका व्यवहार देखने लायक था — वे कैमरों और भीड़ से चेहरा छिपाते रहे।

टारगेटेड कार्रवाई के लिए बनाई गई विशेष टीमें

अभियान को अंजाम देने के लिए एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान तथा शहर के चारों थाना प्रभारियों की टीम गठित की गई। इन टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग इलाकों में दबिश दी और सक्रिय आदतन अपराधियों को धर दबोचा।

पुलिस कप्तान ने दिए कड़े निर्देश

एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाए, और आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने विशेष चेकिंग अभियान को जारी रखने और कानूनी कार्यवाही में सख्ती बरतने की बात भी कही है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…