Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Focus Keyword: Sushasan Tihar Inspection

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में मची हलचल

Sushasan Tihar Inspection: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सुशासन तिहार के तहत जांजगीर-चांपा जिले का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अचानक पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसला पहुंचे, जहां उनके हेलिकॉप्टर के उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री OP Choudhary भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में संचालित योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Sushasan Tihar Inspection: ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा

मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री ने आम लोगों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी सुविधाओं की स्थिति का फीडबैक भी लिया।

सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंच रही हैं या नहीं, इसका निरीक्षण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। ग्राम कोसला में भी उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

READ ALSO: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को PM Modi ने बताया झूठ, बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं