REPORT : LAKSHAMAN KURRE
IPL Betting Case : मोबाइल और WhatsApp से चल रहा था IPL सट्टे का नेटवर्क
IPL Betting Case : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम सबूत बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

IPL Betting Case : “Cricket Guru” एप से हो रही थी ऑनलाइन बेटिंग
पुलिस के अनुसार, सक्ती के हटरी धर्मशाला के पास मोबाइल और WhatsApp के जरिए IPL सट्टे का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान श्रेयांश अग्रवाल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल में “Cricket Guru” एप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग का संचालन पाया गया। जांच में रन, बॉल, विकेट और सेशन पर लाखों रुपये के दांव लगाए जाने के डिजिटल सबूत मिले हैं।पुलिस ने आरोपी के पास से iPhone 16 Pro, Vivo मोबाइल और अन्य सामान समेत करीब 84 हजार रुपये का माल जब्त किया है।
IPL Betting Case : “Wazirbook” वेबसाइट से चल रहा था सट्टा
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया, जो “Wazirbook” वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से QR Code, बैंक ट्रांजेक्शन और WhatsApp चैट जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले हैं।सक्ती पुलिस का कहना है कि बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
read more : विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को PM Modi ने बताया झूठ, बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

