Arrah आरा में रील की सनक: मासूम बच्चे के हाथ में थमाई राइफल, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी भोजपुर पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Arrah

Report: Neha gupta

Arrah (भोजपुर): सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बटोरने की अंधी चाहत में लोग मासूम बच्चों के भविष्य और कानून की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आया है, जहाँ एक मासूम बच्चे के हाथ में अत्याधुनिक राइफल देकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस महकमे में खलबली मच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Arrah जिस उम्र में किताब होनी चाहिए, वहाँ थमा दिया हथियार

वायरल वीडियो ने समाज और कानून के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जिस उम्र में बच्चे के हाथ में स्लेट-पेंसिल या किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उसे भारी-भरकम राइफल पकड़ना सिखाया जा रहा है। वीडियो में पीछे से एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो बच्चे को राइफल के साथ पोज देने के लिए बकायदा ‘गाइड’ कर रहा है।

Arrah पवना थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस राइफल होने का संदेह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा हथियार देखने में पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पुरानी सरकारी राइफल जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से वीडियो की प्रामाणिकता और हथियार के असली या नकली होने की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

Arrah भोजपुर एसपी का बयान: दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस सबसे पहले वीडियो की सत्यता और उसके सोर्स की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा हथियार वैध है, अवैध है या फिर कोई सरकारी शस्त्र है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि बच्चे को हथियार थमाने और कानून का उल्लंघन करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Saharanpur सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश घायल, एक अन्य साथी भी दबोचा