NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
NEET Paper Leak : NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में शामिल 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है और प्रधानमंत्री को तुरंत केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को पद से हटाना चाहिए।

NEET Paper Leak : छात्रों की मेहनत बर्बाद होने का आरोप
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि लाखों छात्रों ने पिछले दो वर्षों तक कड़ी मेहनत की, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य खतरे में डाल दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा से दो दिन पहले WhatsApp पर NEET का प्रश्नपत्र बांटा जा रहा था और सरकार इस मामले में जिम्मेदारी लेने से बच रही है।राहुल गांधी ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री यह कहकर बचने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है, जबकि पूरा देश पेपर लीक की सच्चाई जानता है।
NEET Paper Leak : विपक्ष को समिति में जगह नहीं देने का आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि परीक्षा सुधार और निगरानी को लेकर बनी समिति में विपक्षी नेताओं को शामिल करने की सिफारिश की गई थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष की बात को “डस्टबिन में फेंक दिया”।राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
NEET Paper Leak : “80 बार पेपर लीक, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित”
राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में अब तक करीब 80 बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे लगभग 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक बड़ा नेक्सस काम कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए और मामले में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
NEET Paper Leak : 3 मई को हुई थी NEET-UG 2026 परीक्षा
गौरतलब है कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 22.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी थी। बाद में सीबीआई जांच में राजस्थान से जुड़े एक गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके बाद कई गिरफ्तारियां भी की गईं।
NEET Paper Leak : अब 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
NTA ने घोषणा की है कि NEET-UG 2026 परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
read more : MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

