,

ग्वालियर में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियरः आधी रात को गोलियों की आवाज से ग्वालियर का कांच मिल इलाका गूंज उठा। बदमाशों ने पहले तो फोन पर धमकी दी उसके बाद घर के सामने आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशांे को पकड़ने के लिए जाल बिझाया और कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तथा बदमाशों से बंदूक सहित कारतूस भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन बदमाशों अजीत तोमर, अर्जुन सेंगर और हिमांशु राजावत को गिरफ्तार कर लिया हैण् इनके कब्जे से एक कार दो बंदूकें और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि, बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, अर्जुन और अजीत का आपराधिक रिकॉर्ड है, घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…