,

Poklen Machine Accident : यमुनानगर में बड़ा हादसा नहर में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Poklen Machine Accident : बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

REPORT : Rajeev mehta

Poklen Machine Accident : हरियाणा के यमुनानगर में यमुना किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बॉडी माजरा के पास तीर्थ नगर क्षेत्र में काम कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त मशीन चालक केबिन के अंदर मौजूद था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों सहित स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए

Poklen Machine Accident : असंतुलित होकर नहर में समाई मशीन

जानकारी के अनुसार यमुना नदी के किनारों को मजबूत करने का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी और पत्थर डालने में लगी पोकलेन मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और पानी से भरी नहर में गिर गई। मशीन के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अन्य मशीन चालकों और मजदूरों ने तुरंत दूसरी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को मशीन के केबिन से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

Poklen Machine Accident : अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डिप्टी सीएमओ दिव्या मंगला ने बताया कि चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में मशीन का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा