,

PM मोदी की कॉल के लिए नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, गाजा समझौते पर दी तारीफ

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM मोदी की कॉल के लिए नेतन्याहू ने रोकी कैबिनेट मीटिंग, गाजा समझौते पर दी तारीफ

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गाजा युद्धविराम को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कॉल किया। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, नेतन्याहू उस समय कैबिनेट मीटिंग में थे, लेकिन उन्होंने बैठक को बीच में रोककर पीएम मोदी का कॉल रिसीव किया।

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत

Benjamin Netanyahu Narendra Modi Talk,पीएम मोदी के लिए दोस्त नेतन्याहू ने  बीच में रोकी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक, दोनों नेताओं की फोन पर हुई बातचीत,  जानें ...

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को गाजा शांति योजना में हुई प्रगति और बंधकों की रिहाई के समझौते पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपनी दोस्ती को और मजबूत बनाए रखने और करीबी सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि आतंकवाद किसी भी रूप में और कहीं भी अस्वीकार्य है, और बंधकों की रिहाई तथा गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने के समझौते का स्वागत करते हैं।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की और अमेरिका की ओर से कराए गए गाजा शांति समझौते के पहले चरण की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने ट्रंप की भूमिका की सराहना की और व्यापारिक वार्ताओं में हुई प्रगति की समीक्षा की।

गाजा में युद्धविराम और शांति समझौता

अमेरिका की घोषणा के अनुसार, इजराइल और हमास ने गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमति बनाई है। इस चरण में गाजा पट्टी में युद्धविराम लागू होगा और इजराइली व फिलिस्तीनी बंधकों की रिहाई की जाएगी।

यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास ने इजराइल पर हमला किया था। तब लगभग 1,200 लोग मारे गए और 251 बंधक बनाए गए। फिलहाल 50 से अधिक लोग अभी भी हमास के कब्जे में हैं। इस युद्ध में अब तक 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। यह शांति समझौता गाजा क्षेत्र में मानवीय राहत पहुंचाने और स्थायी शांति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।