pm modi govt 2025: बुनियाद, 2047 @ विकसित भारत का आगाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
pm modi govt 2025

by: pramod shrivastava

pm modi govt 2025: स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। 2025 को ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियाद वर्ष के रूप में देखा जा रहा है। भारत सरकार ने इस वर्ष को अगले दो दशकों के विकास की रूपरेखा तैयार करने और प्रमुख सुधारों को लागू करने के लिए समर्पित किया है।इस वर्ष का केंद्रीय बजट बुनियादी ढांचे, रसद और कृषि सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसे विकसित भारत के विजन की नींव माना गया है।

भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और प्रति व्यक्ति आय को 18,000 से 20,000 डॉलर तक पहुंचाना। साथ ही गरीबी का उन्मूलन, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उच्च जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। ऐसे में विकसित राष्ट्र के लिये स्वदेशी से संकल्पच है, दूरदर्शी नेतृत्व है और विकास को गति…अब साल 2025 देश में परिवर्तनकारी बदलाव, और विकसित भारत की नींव है… इसी मुद्दे पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।

pm modi govt 2025: पीएम मोदी के लिये उपलब्धियों भरा साल रहा 2025

‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में साल 2025 मोदी सरकार के लिए ‘बड़े सुधारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। इस वर्ष सरकार ने बुनियादी, आर्थिक, तकनीकी, रक्षा, विज्ञान, आत्मनिर्भरता में नवाचार, अधोसंरचना और सामाजिक मोर्चों पर कई अहम कदम उठाए हैं।जिससे दीर्घकालिक लक्ष्य की नींव मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने नवाचार को गति दी, स्वदेशी क्षमताओं का विस्तार किया और तकनीकी संप्रभुता को मजबूत किया है।

साल 2025 में मोदी सरकार की कुछ बड़ी उपलब्धियों की बात करें तो उनमें…..

pm modi govt 2025: ऑपरेशन सिंदूर (रक्षा क्षेत्र)

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान स्थित आतंकी बुनियादी ढांचे पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसमें स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल विमानों का उपयोग कर भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर अपनी सुरक्षा प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

pm modi govt 2025: आर्थिक विकास और 8.2% GDP ग्रोथ
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर 8.2% रही, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। साथ ही, नवंबर 2025 में बेरोजगारी दर घटकर 4.7% के निचले स्तर पर आ गई। नए GST रिफॉर्म्स से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेज गति मिली है।

pm modi govt 2025: आर्थिक और व्यापारिक

चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था – अप्रैल 2025 की IMF रिपोर्ट के अनुसार, भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को अंतिम रूप दिया। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात $825.25 बिलियन के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया।

pm modi govt 2025: रक्षा उत्पादन में रिकॉर्ड

भारत का रक्षा उत्पादन 1.54 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच गया। इसके तहत स्वदेशी AK-203 राइफलों का उत्पादन और नौसेना के लिए राफेल-M जेट की मंजूरी जैसे बड़े कदम उठाए गए। सरकार ने 2029 तक 50 हजार करोड़ के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है, जिसमें 2025 एक निर्णायक वर्ष रहा।

pm modi govt 2025: तकनीकी आत्मनिर्भरता

साल 2025 भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, देश ने अग्रणी क्षेत्रों में नए आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ अपनी पहचान बनाई है।आर्टीफिसियल इंटेलीजेंस और सेमीकंडक्टर से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण, परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों तक, भारत ने यह प्रदर्शित किया है कि वह अब केवल वैश्विक प्रौद्योगिकियों को अपना नहीं रहा है, बल्कि उन्हें आकार भी दे रहा है।

pm modi govt 2025: स्वदेशी से विकसित भारत का संकल्प
2047 तक विकसित भारत का संकल्प सिद्ध करने के लिए जरूरी है आत्मनिर्भरता।आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। चाहे ब्रांड कोई भी हो, कंपनी कोई भी हो, अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है, तो वो स्वदेशी है। जब भी आप अपने देश के कारीगरों, श्रमिकों और इंडस्ट्री के बनाए सामान को खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं और देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं।

pm modi govt 2025: विकसित भारत रोजगार योजना
15 अगस्त 2025 को पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ इस योजना की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य 2 वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।

pm modi govt 2025: श्रम और कर सुधार
नवंबर 2025 से देश में चार नए श्रम कोड लागू किए गए, जिन्होंने 29 पुराने कानूनों को सरल बनाया। इसके साथ ही मध्यम वर्ग के लिए आयकर में ऐतिहासिक राहत दी गई।

अमेरिका
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा की, जहाँ उन्होंने ट्रंप के अलावा एलन मस्क, तुलसी गबार्ड और विवेक रामास्वामी जैसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों से भी भेंट की

पड़ोसी देश
उन्होंने भूटान के राजा और प्रधानमंत्री से मुलाकात की और मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

अन्य देश
वर्ष के अंत में उन्होंने जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा की, जहाँ वहां के सुल्तानों और शासनाध्यक्षों से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई

सर्वोच्च राजकीय सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को 2025 में नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो, इथियोपिया, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस और बारबाडोस जैसे देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया।

ग्लोबल साउथ का नेतृत्व
‘महासागर’ सिद्धांत के माध्यम से भारत ने मॉरीशस और अन्य ‘ग्लोबल

विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिये साल 2025 मोदी सरकार के लिये उपलब्धियों भरा रहा है। जिसको लेकर सभी राज्य भी तेज गति से विस्तार कर रहे हैं। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य भारत को उसकी आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस नजरिए में विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है, जिनमें आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन भी शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया