Peddi: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी समय से उत्साह बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के गाने ‘चिकरी चिकरी’ की रिलीज के बाद यह उत्साह और बढ़ गया था। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस को थोड़ी निराशा जरूर हुई है।
Peddi: मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला
फिल्म के निर्माताओं के अनुसार ‘पेड्डी’ का कुछ काम अभी बाकी है। टीम चाहती है कि फिल्म हर पहलू से परफेक्ट हो, इसलिए पोस्ट-प्रोडक्शन और तकनीकी कार्यों के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। उनका कहना है कि दर्शकों को बेहतर सिनेमाई अनुभव देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Peddi: नई रिलीज डेट का नहीं हुआ खुलासा

मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया है कि फिल्म को जून तक रिलीज करने की योजना है और जल्द ही इसकी सटीक तारीख सामने लाई जाएगी।
Peddi: सोशल मीडिया पर टीम का आधिकारिक बयान
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म के गानों और झलकियों को मिली शानदार प्रतिक्रिया से वे बेहद खुश हैं। टीम ने बताया कि फिल्म का टॉकी पार्ट पूरा हो चुका है और केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है। एडिटिंग का काम भी काफी हद तक पूरा हो चुका है और परिणाम से टीम संतुष्ट है।
मेकर्स ने कहा कि उनके पास बेहतरीन कंटेंट है, जिसे वे दर्शकों के सामने सर्वोत्तम तरीके से पेश करना चाहते हैं, इसलिए पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।
Peddi: स्टारकास्ट और फिल्म की खासियत
- ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।
- फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे।
- फिल्म के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ के साथ-साथ पोस्टर्स और टीजर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।





