,

पथरिया: खेत में आम के पेड़ पर 23 वर्षीय युवक का शव मिला, गांव में फैली सनसनी

Report: Rinku suman

पथरिया: थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय युवक हुकुम सिंह अहिरवार का शव उसके ही खेत में आम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ मिला। यह दिल दहला देने वाली घटना सिरोंज तहसील के ग्राम चंदाढाना की है। सुबह के समय बकरी चराने गए ग्रामीण बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और घबराकर तुरंत गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना पथरिया पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा बनाते हुए उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हुकुम सिंह के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, और वह गांव में अकेला ही रहता था। एक महीने से वह गांव से बाहर था और 2-3 दिन पहले ही वापस लौटा था।

मामले की परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने आत्महत्या क्यों की या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस अब इसकी गहराई से जांच करेगी।पथरिया थाने की यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…