,

अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत को नहीं मिली एंट्री, हुआ डिपोर्ट

अमेरिका में सख्त होते इमिग्रेशन नियमों के बीच पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया।

अमेरिका में नहीं मिली एंट्री

पाकिस्तानी राजदूत अहसान वगान निजी यात्रा के तहत अमेरिका जा रहे थे, लेकिन लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास वैध वीजा और आवश्यक दस्तावेज थे, फिर भी अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें एंट्री नहीं दी और डिपोर्ट कर दिया।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वगान को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने से पाकिस्तान हैरान है। माना जा रहा है कि यह मामला दस्तावेजों की प्रोसेसिंग से जुड़ी किसी समस्या के कारण हो सकता है।

जांच के आदेश जारी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सचिव अमीना बलोच को इस घटना की जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजिल्स स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

अहसान वगान पाकिस्तान की विदेश सेवा में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। तुर्कमेनिस्तान में राजदूत बनने से पहले, वे काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास में द्वितीय सचिव के रूप में कार्यरत थे।

X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन, IP एड्रेस से हुआ खुलासा- एलन मस्क…यह भी पढ़े