,

पाकिस्तान टीम घोषित: बाबर, रिजवान और शाहीन को आराम, सलमान अली आगा को कप्तानी

BY: Yoganand Shrivastva

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान और तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी को इस सीरीज़ से बाहर रखा गया है।

टीम की कमान एक बार फिर सलमान अली आगा को सौंपी गई है, जबकि शादाब खान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। इन तीन प्रमुख खिलाड़ियों को टीम से बाहर किए जाने के फैसले ने क्रिकेट हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले 5 मैच, अब केवल 3

शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे घटाकर तीन मुकाबलों तक सीमित कर दिया गया है। सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले यह सीरीज़ 25 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब तारीखों में बदलाव किया गया है और PCB ने जानकारी दी है कि जल्द ही संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…