पाकिस्तान-तालिबान झड़प: अफगानी सेना के हमले में पाक सैनिकों की मौत, सीमा पर बढ़ा तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पाकिस्तान-तालिबान झड़प: अफगानी सेना के हमले में पाक सैनिकों की मौत, सीमा पर बढ़ा तनाव

BY: MOHIT JAIN

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में अफगानी सेना ने शनिवार देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। इन हमलों में कई पाक सैनिक मारे गए और अफगानी सेना ने बॉर्डर पर कई चौकियों पर कब्जे का दावा भी किया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से की गई बमबारी के प्रतिशोध में की गई। तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगान सेना ने विभिन्न सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

इस झड़प का समय भारत दौरे पर तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ मेल खाता है, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया। शुक्रवार को भारत और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को साझा खतरा बताया और कड़ा रुख अपनाया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान पर हवाई सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कहा गया कि पाकिस्तानी विमानों ने ड्यूरंड लाइन के पास पकतीका प्रांत के मरघी क्षेत्र में एक मार्केट पर बमबारी की, जिसे अफगानिस्तान ने अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया।

साथ ही, पाकिस्तान ने अफगान राजदूत को तलब कर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त बयान पर आपत्ति जताई। विदेश कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा

Bhopal प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक