Pakistan के बलूचिस्तान में दिनदहाड़े फायरिंग, 5 लोगों की मौत; कराची में नवविवाहित दंपती की हत्या से सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/pakistan-balochistan-firing-news/

Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

Pakistan: अस्थायी चौकी बनाकर लोगों की हो रही थी जांच

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास अस्थायी चेकपोस्ट जैसी व्यवस्था बना रखी थी। वहां से गुजरने वाले लोगों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र यानी CNIC की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बहस के बाद भीड़ पर बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद बंदूकधारियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pakistan: मृतकों और घायलों की पहचान सामने आई

मृतकों की पहचान जमान शाह, जिया-उल-हक, अब्दुल काहिर, मौलवी जाहिद शाह और इकरामुल्लाह शाह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में नासिर शाह, मुल्ला समद और साकिब शाह शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

Pakistan: कराची में नवविवाहित दंपती की हत्या

बलूचिस्तान की घटना से पहले कराची में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां अदालत से लौट रहे एक नवविवाहित दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने के बाद कोर्ट से बाहर निकले थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया।

Pakistan: सऊदाबाद इलाके में रोकी कार, फिर चलाई गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कराची के सऊदाबाद इलाके में आरसीडी मैदान के पास दंपती की गाड़ी को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Pakistan: परिवार की नाराजगी बनी हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के परिवार के कुछ सदस्य इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अपनी पसंद से शादी की थी। उसने अदालत में बयान देकर कहा था कि विवाह उसकी मर्जी से हुआ है और दंपती ने कोर्ट में निकाहनामा भी पेश किया था।

Pakistan: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। महिला के रिश्तेदारों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

read also: Madras High Court का बड़ा आदेश, बकरीद पर गाय और बछड़ों की कुर्बानी पर रोक लगाने के निर्देश

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को