विपक्ष आज ‘सड़क से सदन तक’ सरकार का करेगा घेराव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपालः सदन में शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में ही विपक्ष ने विधानसभा घेरने की तैयारी कर ली है। बता दें कि विपक्ष सवालों के जरिए सरकार की घेराबंदी करने जा रही हैं। यह घेराव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

रविवार को आयोजित बैठक में बनाई रणनीति
बता दें कि रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सदन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बताया जाता है कि घेराव में लगभग 50 हजार लोगों के आने का टारगेट रखा गया है। वहीं घेराव से पहले जनसभा भी होगी। पहले कार्यकर्ता जवाहर चोक पर एकत्रित होंगे उसके बाद दोपहर 12 बजे विधानसभा का घेराव करने के लिए पैदल मार्च किया जाएगा।।

सरकार से मांगेंगे एक साल का हिसाब

नर्सिंग घोटाला, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार, राज्य में कर्ज पर कांग्रेस सरकार से हिसाब मांगेगी। राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर पार्टी श्वेत पत्र की मांग भी कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचने को कहा गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग ने कहा कि घेराव के जरिए सरकार से एक साल का हिसाब मांगा जाएगा।

सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ किया जा रहा घेराव
भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, भय, आंतक, किसानों की समस्याओं, अंधकारमय होते युवाओं के भविष्य, महिलाओं. बच्चियों के साथ शोषण.दुष्कर्म की घटनाओं सहित सरकार की गई वादाखिलाफी के खिलाफ घेराव किया जा रहा है। महिलाओं को 3000 रुपएए 450 में रसोई गैस सिलेंडर, एमएसपी पर 3100 में धान, 2700 में गेहूं तथा सोयाबीन 6000 रुपए में खरीदने जैसे वादे किए गए थे, पर यह अधूरे हैं।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और