,

NSS Orientation Program: कमला राजा महाविद्यालय में NSS अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

NSS Orientation Program

BY: Yoganand Shrivastva

NSS Orientation Program ग्वालियर स्थित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 18 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं NSS सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोज अवस्थी, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय ग्वालियर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव (वाटर वुमन एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर), डॉ. वंदना शर्मा, प्राचार्य, श्री राधा वल्लभ कॉलेज शिक्षा विभाग तथा श्रीमती दीपिका रावत, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, ग्वालियर शामिल रहीं।

NSS Orientation Program महाविद्यालय की ओर से प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दीपक पाठक, डॉ. कृष्णा सिंह, छात्र संघ प्रभारी, श्री मनोहर कटारिया, क्रीड़ा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाराशर, डॉ. तनु शर्मा, स्वयंसेविका हिमांशी कुशवाहा एवं सिमरन अग्रवाल उपस्थित रहे।

सलाहकार समिति की बैठक में हुई गतिविधियों की समीक्षा

NSS Orientation Program इस अवसर पर NSS की गतिविधियों से संबंधित विभागीय कार्यों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। सलाहकार समिति की बैठक के बाद अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन और राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया। विद्यार्थियों को पूर्व में आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए NSS के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और महत्व से अवगत कराया गया।

अतिथियों ने सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण पर दिया मार्गदर्शन

NSS Orientation Program कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया। श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव ने जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. वंदना शर्मा और श्रीमती दीपिका रावत ने महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सरोकारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना, उद्देश्यों और विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को NSS गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। साथ ही माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं विकसित भारत अभियान में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सेन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Read this: Trump ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ; जानिए क्या होगा असर

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस

Semicon India 2026: CM मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर कंपनियों से किया संवाद, निवेश पर चर्चा

Semicon India 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली