नोएडा में आईपीएस अधिकारी पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों का आरोप, 41 पन्नों की FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नोएडा : सेक्टर-126 थाने में कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए 41 पन्नों की एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में अधिकारी के साथ-साथ सास, ससुर, देवर, देवरानी और दो दोस्तों सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है।

पत्नी के लगाए गंभीर आरोप

डॉ. कृति सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 में आगरा के एक पांच सितारा होटल में धूमधाम से हुई शादी में उनके परिवार ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद, शादी के बाद से उन्हें दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आईपीएस शिवांशु राजपूत के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पति ने उन्हें छोड़ने और बच्चे से अलग करने की धमकी दी।

एफआईआर में दर्ज धाराएं

थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 3(5) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 भी लगाई गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सेक्टर-126 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है, और साक्ष्य मिलने पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। फिलहाल, मामला जांच के अधीन है और पुलिस ने संबंधित सभी पक्षों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की