“मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी होगी” – सुसाइड से पहले युवक का दर्दनाक स्टेटस, सास-साली पर भी प्रताड़ना के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक 32 वर्षीय युवक मयंक शर्मा ने कथित तौर पर पारिवारिक तनाव और पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले मयंक ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक संदेश लिखा, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी दीक्षा शर्मा, सास शैल कुमारी शर्मा, साली राखी और उसके पति अमित को जिम्मेदार ठहराया।

सुसाइड से पहले लिखा भावुक स्टेटस

मयंक ने लिखा था:

“अगर मैं मर जाता हूं तो मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी, सास, साली और साले को जिम्मेदार ठहराया जाए।”

यह स्टेटस 28 जून को मयंक ने आत्महत्या से ठीक पहले पोस्ट किया था। घटना के कुछ दिन बाद यह संदेश मृतक के परिजनों तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


शादी के बाद सब कुछ बदला

मयंक और दीक्षा की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उनके दो बेटियां हैं – एक 6 साल की और दूसरी 3 साल की। प्रारंभिक वर्षों में परिवार सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन 2024 में स्थिति बिगड़ने लगी। मयंक के परिजनों के अनुसार, दीक्षा अक्सर फोन पर घंटों बात करती थी। जब मयंक ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह अपनी सहेली से बात कर रही है।

लेकिन बाद में, मयंक को शक हुआ और उसने मोबाइल चेक किया तो उसे अपनी पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग का पता चला। यह संबंध संजय साहू नामक एक व्यक्ति से था।


पत्नी मायके चली गई, धमकियां शुरू हुईं

जब मयंक ने दीक्षा को संबंध खत्म करने के लिए कहा, तो वह नाराज़ होकर मायके लौट गई। इसके बाद दीक्षा ने मयंक को लगातार फोन पर धमकियां दीं। 15 अप्रैल को उसने तिलवारा थाने में मयंक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया।

परेशान होकर मयंक ने 17 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त उसकी जान बच गई थी। हालांकि, इससे उबरने के बाद भी तनाव बना रहा और आखिरकार 28 जून को मयंक ने आत्महत्या कर ली।


परिजनों ने लगाया अफेयर का आरोप

मृतक के भाई नीरज शर्मा का कहना है कि उनकी भाभी दीक्षा का किसी संजय साहू से प्रेम प्रसंग था, जिसे मयंक बर्दाश्त नहीं कर पाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीक्षा ने पुलिस का दुरुपयोग करते हुए मयंक को फंसाने की धमकी दी थी, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।


जांच में जुटी पुलिस

घमापुर थाना प्रभारी और एएसपी आनंद कलादगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मयंक द्वारा छोड़े गए वॉट्सऐप स्टेटस की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने