,

Murena news: प्यार, भरोसा और मौत: महिला सब इंस्पेक्टर से विवाद के बाद वकील ने उठाया खौफनाक कदम

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: विगत तीन दिन पहले मुरैना में एक महिला सब इंस्पेक्टर की मारपीट करने वाले युवक ने आज ग्वालियर में आत्महत्या कर ली है। मामला: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन का है। हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में आज उक्त युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मारपीट की बजह क्या रही थी, फिलहाल पुलिस इस बात पर मुंह खोलने के राजी नहीं है। बताते है कि, महिला सब इंस्पेक्टर पिछले कुछ महीनों से उक्त युवक के साथ लिव-इन मे थी। प्रेम-प्रसंग के बीच एक कांस्टेबल की एंट्री होने से उनके संबंधों में दरार पड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर की विगत 12 दिसम्बर को उसके सरकारी क्वार्टर में घुसकर एक युवक ने मारपीट कर दी थी। युवक का नाम ग्वालियर निवासी मृत्युंजय चौहान बताया गया है। यह भी बताते है कि, महिला सब इंस्पेक्टर पिछले कुछ महीनों से उसके साथ लिव-इन मे थी। दोनों के परिजनों की रजामंदी से जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। युवक पेशे से वकील था। उनकी लव स्टोरी में एक पुलिस आरक्षक की एंट्री होने से प्यार में दरार पड़ गई। आरक्षक की पोस्टिंग भी सिविल लाइन थाने में है। विगत 12 दिसम्बर को मृत्युंजय चौहान मुरैना स्थित महिला सब इंस्पेक्टर के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचा तो यहां पर पहले से आरक्षक की मौजूदगी देख, उसका पारा हाई हो गया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आरक्षक की मदद से महिला सब इंस्पेक्टर अपनी जान बचाकर ग्वालियर भाग गई। कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में घटना के दो दिन बाद मृत्युंजय के खिलाफ मामला पंजीबध्द कर लिया है। इसका पता चलते ही मृत्युंजय चौहान ने आज ग्वालियर में आत्महत्या कर ली।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की