,

MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा, भोपाल-इंदौर में पारा 10°C से नीचे, अगले 4 दिन रहेगा सर्दी का असर

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में पहाड़ों में हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण दिन-रात दोनों ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह भी घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम इसी तरह ठंडा और कोहरे वाला रहेगा।

MP Weather Update: किस जिलों में ज्यादा ठंड

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया जिलों में सबसे ज्यादा ठंड का असर है। रविवार को ग्वालियर में दिन का तापमान 21.5°C और रात का 10°C से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में भी न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास बना हुआ है।

MP Weather Update

कोहरे का व्यापक असर
सोमवार सुबह प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, शाजापुर, विदिशा और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

रेलवे टाइमिंग प्रभावित
घने कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनों की समय से आगमन प्रभावित हो रहा है। मालवा एक्सप्रेस सबसे अधिक लेट हो रही है।

MP Weather Update

MP Weather Update: मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तरी हिस्सों में कोहरे का असर अधिक रहेगा। जनवरी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर चल रहा है, जिससे तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरा है।

यह खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Scam: फर्जी IPS-CBI बन ग्वालियर के रिटायर्ड अफसर से ठगे ₹1.12 करोड़

जानकारी खास जनवरी की ठंड के लिए
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में गहरी ठंड पड़ती है। पिछले 10 साल के आंकड़े भी यही बताते हैं कि जनवरी में तेज ठंड और घना कोहरा सामान्य है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…