,

MP Board 12th Result: 16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट, भोपाल की 2 छात्राएं बनी टॉपर, यहां देखे पूरा रिजल्ट

https://swadeshlive.com/mp-board-12th-result-topper-pass-percentage/

MP Board 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिणाम जारी किए। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।

MP Board 12th Result: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 79.41%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 72.39%

हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़त बनाई है।

MP Board 12th Result: भोपाल की दो छात्राएं बनीं टॉपर

मेरिट सूची में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं।

  • खुशी राय: सुभाष एक्सीलेंस स्कूल, शिवाजी नगर
  • चांदनी विश्वकर्मा: गुरुदेव शिक्षा केंद्र, नीलबड़

MP Board 12th Result: रिजल्ट के 5 बड़े पॉइंट्स

  1. छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% और छात्रों का 72.39% रहा।
  2. नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 76.01%, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का 30.60% रहा।
  3. जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
  4. इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया, लेकिन लगभग 1.99 लाख छात्र फेल हुए हैं।
  5. सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा, जो प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से अधिक है।

MP Board 12th Result: द्वितीय अवसर परीक्षा और हेल्पलाइन

नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को दूसरा मौका भी दिया जाएगा।

  • द्वितीय अवसर परीक्षा: 7 मई 2026 से
  • हेल्पलाइन नंबर: 18002330175

इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं।

MP Board 12th Result: परीक्षा में इतने छात्र हुए शामिल

एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।
इस वर्ष कुल 6,89,746 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें:

  • 6,13,634 नियमित छात्र
  • 76,112 स्वाध्यायी छात्र शामिल रहे

read also: MP Board 10th Result: 73.42% छात्र पास, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन; पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी बनी टॉपर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…