MP Board 10th Result: 73.42% छात्र पास, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन; पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी बनी टॉपर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-board-10th-result-topper-list/

MP Board 10th Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 73.42% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

MP Board 10th Result: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, लड़कों से आगे

इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 77.52%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 69.31%

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं का रिजल्ट लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है।

MP Board 10th Result: पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी बनीं टॉपर

MP Board 10th Result
प्रतिभा सिंह सोलंकी

इस साल पन्ना जिले की कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने जिले का नाम रोशन किया है।

MP Board 10th Result: टॉपर्स लिस्ट 2026

रैंक – नाम – अंक

  1. कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी – 499/500
  2. कु. अक्षरा घोड़ेस्वर – 498/500
  3. अमय गुप्ता – 498/500
  4. योगेंद्र सिंह परमार – 497/500
  5. कु. अनन्या वर्मा – 497/500
  6. शिवम बोपचे – 497/500
  7. अर्जुन सिंह राजपूत – 497/500
  8. अवनीश कुमार नाई – 497/500
  9. कु. हिमांशी धाकड़ – 497/500
  10. कु. निकिता फरकासे – 497/500
  11. कु. श्रेया जैन, कु. सुहानी भदोरिया, अनमोल गोयल आदि – 496/500
  12. कु. श्रेया पांडे, आयुष द्विवेदी, नितिन जाट आदि – 495/500

MP Board 10th Result: पिछले सालों का पास प्रतिशत

  • 2025: 76.22%
  • 2024: 58.10%
  • 2023: 63.29%
  • 2022: 59.54%

पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

MP Board 10th Result: ऐसे चेक करें MP Board 10th Result 2026

आज के समय में छात्र आसानी से घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं
  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

इसके अलावा छात्र SMS और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 10th Result: डिजिटल प्लेटफॉर्म से आसान हुआ रिजल्ट देखना

अब छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए तुरंत परिणाम देखा जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है और सुविधा भी मिलती है।

यहां क्लिक कर देखिए पूरा रिजल्ट

read also: Israel-Iran Tension: तेहरान में शासन बदलने तक नहीं रुकेगा अभियान, मोसाद ने दिया बड़ा बयान

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर