,

MP Assembly 16th Term: 16 वीं विधानसभा की दो वर्ष की उपलब्धियों पर पुस्तक “विधान से जनकल्याण” का विमोचन

MP Assembly 16th Term

MP Assembly 16th Term: मध्‍यप्रदेश की पहली विधानसभा की प्रथम बैठक की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर तथा नारी शक्ति वंदन के अवसर पर दो विशेष सत्रों का आयोजन, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान एवं छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के युवा विधायकों का सम्‍मेलन, वेल ऑफ द हाउस के विधानसभा सचिवालयीन अधिकारियों के लिए विशेष गणवेश की व्‍यवस्‍था तथा दिवगंत विधानसभा अध्‍यक्षों एवं मुख्‍यमंत्रियों की जयंती पर पुष्‍पांजलि कार्यक्रम की शुरुआत जैसे नवाचार 16वीं विधान सभा के दो वर्षीय कार्यकाल की यादगार उपलब्धियां हैं। सत्र समाप्‍त तो प्रश्‍न नहीं होंगे समाप्‍त, प्रथम निर्वाचित सदस्‍यों को बोलने के ज्‍यादा अवसर, मंगलवार को सिर्फ महिला एवं प्रथम बार निर्वाचित सदस्‍यों के ही प्रश्‍न लिये जाने जैसे निर्णय इस कार्यकाल की प्रशंसनीय पहल मानी गई है। इन विशिष्टताओं रेखांकित करती एक पुस्‍तक “विधान से जनकल्याण- 16 वीं विधानसभा कार्यकाल के 2वर्ष” का विमोचन हुआ। इस पुस्तक का विमोचन पंचम विधानसभा के सदस्य, पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक मंडल के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह और नवम विधानसभा के सदस्य तथा पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय,, विधायक श्री अरुण भीमावद, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा सहित अन्य विशिष्टगण उपस्थित थे।

MP Assembly 16th Term

MP Assembly 16th Term: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया प्रस्तुत

इस पुस्तक में 16वीं विधानसभा के दो वर्ष के कार्यकाल में सदन में अध्‍यक्ष श्री तोमर द्वारा दिये गये महत्‍वपूर्ण वक्‍तव्‍यों व व्‍यवस्‍थाओं, विधान सभा की समितियों एवं उनके सशक्तिकरण के लिए किये गये प्रयासों, सदस्‍यों के लिए सुविधाओं के विस्‍तार हेतु किये गये कार्यों, नवाचारों, विधान सभा में आयोजित प्रमुख संसदीय सम्‍मेलनों, विशेष सत्रों, ई-विधान, राष्‍ट्रकुल संसदीय सम्‍मेलन/पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलनों में अध्‍यक्ष श्री तोमर की सहभागिता एवं संसदीय, संवैधानिक तथा सम-सामयिक विषयों पर अध्‍यक्ष श्री तोमर द्वारा समय-समय लिखे गये आलेखों को समाहित किया गया है।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

MP Assembly 16th Term: विशेष सत्र, महिला सदस्यों को प्राथमिकता, ई-विधान और संसदीय नवाचारों को पुस्तक में किया गया शामिल

गौरतलब है कि विधायी समितियों को सशक्‍त व प्रभावी बनाने हेतु लोकसभा अध्‍यक्ष द्वारा समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु पीठासीन अधिकारियों की समिति का गठन किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। समिति ने अल्प अवधि में अपनी तीन बैठकें कर प्राप्‍त सुझावों के आधार पर अपना प्रतिवेदन लोकसभा अध्‍यक्ष को 3 जुलाई, 2026 को सौंप दिया है। इस दो वर्ष के कार्यकाल में ही माननीय सदस्‍यों के लिए भोपाल में निवास हेतु पुराने विश्राम गृह के खण्‍डों के स्‍थान पर अत्‍याधुनिक बहुमंजिला 102 फ्लेट के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया है। इनका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा