Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad

Report: Danveer

Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश में आया है, जहाँ कुंदरकी से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के पुत्र विक्की पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित डॉक्टर का दावा है कि उसे एक होटल में साजिश के तहत बुलाया गया और फिर वहां उसके साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने जिले के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

अधिकारी से मिलवाने का झांसा देकर बिछाया जाल

Moradabad पूरा विवाद समाथल रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल की सील खुलवाने से जुड़ा है। पीड़ित डॉक्टर लक्ष्मण के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले उनके अस्पताल को सील कर दिया था। आरोप है कि विधायक के बेटे विक्की ने उन्हें फोन कर हाईवे स्थित अतिथि होटल बुलाया और कहा कि वहां स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी मौजूद हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं। डॉक्टर जब मदद की उम्मीद लेकर होटल पहुँचे, तो वहां किसी अधिकारी के बजाय विधायक का बेटा और उसके साथी मौजूद थे।

होटल के कमरे में मारपीट और जान से मारने की धमकी

Moradabad डॉक्टर लक्ष्मण का आरोप है कि होटल पहुँचते ही विक्की और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया और बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में घायल डॉक्टर को इलाज के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

विधायक पुत्र की सफाई: “छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश”

Moradabad दूसरी ओर, इन गंभीर आरोपों पर विधायक के बेटे विक्की ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है। विक्की का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को होटल बुलाया और न ही कोई मारपीट की। उनके अनुसार, यह उनके पिता की राजनीतिक छवि और परिवार के रसूख को धूमिल करने के लिए विरोधियों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

Read this: Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान