,

‘पैसा ऐसा चीज है कि…’ चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की अटकलों पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले राज्य की सियासत गर्मा गई है। प्रदेश की मौजूदा सरकार में घमासान मचा हुआ है। पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि जेएमएम के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इन कयासों के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने बड़ा बयान दिया है।

हेमंत सोरने ने क्या कहा?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “ये लोग (विपक्षी) गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को लाकर यहां के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक लोगों के ऊपर जहर बोने का काम करते हैं और एक दूसरे से लड़वाने का काम करते हैं। समाज छोड़िए, ये लोग घर भी फोड़ देते हैं और पार्टी तोड़ने का काम करते हैं। आए दिन विधायकों को खरीदते रहते हैं।”

सोरेन यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, “पैसा ऐसा चीज है कि नेता लोगों को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती। खैर कोई बात नहीं… हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से निरंतर जनता के बीच में खड़ी है।”

संगठन को क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं- चंपई सोरेन

दिल्ली दौरे के बाद चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा और कहा, एक बात और, यह मेरा निजी संघर्ष है इसलिए इसमें पार्टी के किसी सदस्य को शामिल करने अथवा संगठन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। जिस पार्टी को हमने अपने खून-पसीने से सींचा है, उसका नुकसान करने के बारे में तो कभी सोच भी नहीं सकते।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…