मऊगंज: नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, दो सगे भाई और एक रिश्तेदार शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: अभय मिश्रा, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

मऊगंज: से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। यहां निहाई नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक रिश्तेदार शामिल है।

मामला शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे का है, जब मऊगंज के समीप स्थित निहाई नदी में तीन युवक नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक युवक नदी की गहराई में फंस गया। उसे बचाने के लिए जब अन्य दो युवक पानी में उतरे, तो वे भी डूबते चले गए।

तीनों की पहचान अभय तिवारी, अमन तिवारी और अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है। अभय और अमन सगे भाई थे और मऊगंज के पैपखार गांव के निवासी थे, जबकि अभिषेक मिश्रा मझियार गांव से अपनी बुआ के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात तीनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।

शवों को मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के कई घंटे बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वर्तमान में घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घटना से तीनों परिवारों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। एक छोटी सी चूक ने तीन जिंदगियां लील लीं, जिससे पूरा इलाका गमगीन है।

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई