इंदौर में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति के साथ खाना खाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम; जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर – शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय महिला पूजा वर्मा ने रविवार तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पति दीपेश वर्मा की नींद खुलने पर उसने पत्नी को फंदे पर लटका पाया और तत्काल परिजनों को सूचना देकर पूजा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात को साथ खाया था खाना, सुबह फंदे पर मिली

पुलिस के मुताबिक, पूजा और दीपेश वर्मा भागीरथपुरा इलाके में रहते थे। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे दोनों ने साथ भोजन किया, फिर बातचीत करते हुए करीब 2 बजे सो गए। सुबह 4 बजे जब दीपेश की आंख खुली तो उसने देखा कि पूजा ने कमरे में फांसी लगा ली है। आनन-फानन में परिवार की मदद से पूजा को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पांच साल पहले हुई थी प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार, पूजा और दीपेश की शादी को लगभग पांच साल हो चुके थे। दोनों ने आपसी सहमति से विवाह किया था और परिवार वालों की भी मंजूरी मिली थी। हालांकि, शादी के बाद से अब तक कोई संतान नहीं थी। दीपेश पेशे से अंडे का ठेला लगाता है और रोज़ देर रात तक काम करता है। दोनों घर के अन्य सदस्यों – बड़े भाई, भाभी, बच्चों और पिता – के साथ ही रहते थे, लेकिन अलग कमरे में

अभी तक सामने नहीं आया कोई कारण

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। न ही सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पूजा के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पूजा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी एक रहस्य बना हुआ है। परिवार, पड़ोसियों और पति से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी – पुलिस अधिकारी, बाणगंगा थाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और