,

मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकालाः पीएम मोदी

- Advertisement -
Ad imageAd image

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार रात 9 बजे समय पर निधन हो गया था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मनमोहन सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई थी, उनको 8 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते पूरा देश शोक में डूब गया। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनके जीवन को भी याद किया। नरेन्द्र मोदी ने कहा मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि भी दी है। पीएम मोदी ने कहाए श्डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।श् इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने वित्तीय संकट से देश को बाहर निकाला है।

ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब थे मनमोहन सिंह
पीएम मोदी ने कहाए श्मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है।श्

साधारण पृष्ठभूमि से आकर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने
वहीं, गुरुवार रात मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही पीएम मोदी ने भावुक संदेश लिखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखाए श्भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

सात दिन का राष्ट्रीय शोक
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक