बलरामपुर में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major action on animal smuggling in Balrampur, 5 arrested

बलरामपुर। जिले के दलदोहा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए छह पशुओं में से एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पशु घायल हो गए। इस हादसे ने पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर दिया है।

हादसे के बाद भागे तस्कर, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पिकअप पलटने के तुरंत बाद उसमें सवार तस्कर और पशु घने जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। जंगल में घेराबंदी कर 5 पशुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ से मिले सुराग, तीन और आरोपी चढ़े हत्थे

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य ठिकानों पर दबिश दी और तीन और आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

आरोपियों को जेल और बालक को सुधारगृह भेजा गया

गिरफ्तार कुल पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को सुधारगृह भेजा गया है। घायल पशुओं को उपचार के लिए स्थानीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की तत्परता से तस्करी पर लगा बड़ा ब्रेक

पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन तस्करों के तार किन-किन स्थानों से जुड़े हुए हैं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime