झारखंड में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: धनबाद से संदिग्ध आतंकी अम्मार याशर गिरफ्तार, मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

धनबाद, झारखंड की आतंकवाद निरोधी इकाई (एटीएस) को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र स्थित शमशेर नगर से एटीएस ने कथित आतंकी अम्मार याशर को हिरासत में लिया है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के दौरान एटीएस को याशर के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी प्राप्त हुए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
इससे पहले 26 अप्रैल को एटीएस ने इसी जिले से चार अन्य संदिग्धों को पकड़ा था, जिनकी पहचान अयान (21), गुलफाम हसन (21), मोहम्मद शहजाद आलम (20) और शबनम प्रवीण (20) के रूप में हुई थी। इन सभी पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों जैसे AQIS (अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट) और ISIS के साथ संभावित संबंध रखने और युवाओं की भर्ती की कोशिशों का आरोप है।

याशर का आतंकी नेटवर्क से पुराना नाता
पूछताछ में अम्मार याशर ने एटीएस के सामने यह स्वीकार किया कि वह पहले इंडियन मुजाहिदीन (IM) नामक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था। उसे वर्ष 2014 में जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था और करीब एक दशक तक जेल में रहा। मई 2024 में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। इसके बाद उसने धनबाद में अयान जावेद और अन्य लोगों के साथ मिलकर फिर से चरमपंथी गतिविधियों में सक्रियता दिखाई और हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ गया।

फोन से मिले अहम सुराग
अधिकारियों ने बताया कि याशर के मोबाइल फोन से हिज्ब-उत-तहरीर और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों से उसके नेटवर्क और संभावित योजनाओं के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

एटीएस की सतर्क निगरानी
झारखंड एटीएस लगातार उन लोगों पर नजर रख रही है जो प्रतिबंधित संगठनों के साथ संबंध रखते हैं या नई भर्ती की गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस ताजा गिरफ्तारी ने आतंकी नेटवर्क के झारखंड कनेक्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और सतर्कता दोनों को बढ़ा दिया है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के