,

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूटपाट गैंग 48 घंटे में गिरफ्तार

Raigarh police's big success: robbery gang arrested in 48 hours

पुलिस ने नकदी, मोबाइल और बाइक की बरामद

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर | स्थान: रायगढ़

शहर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग को कोतवाली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने न सिर्फ लूट की गई नकदी और मोबाइल बरामद किया है, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइकों को भी जब्त कर लिया है।

घटना 30 अप्रैल की शाम की है, जब दिगम्बर एक्का, निवासी बैस्कीमुड़ा लैलूंगा, अपने दो साथियों सचिन मिंज और राकेश मिंज के साथ कलकत्ता जाने के लिए रायगढ़ आया था। तीनों बस से उतरकर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे कि तभी बड़पारा शराब भट्ठी के पास आर15 बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने पहले गाली-गलौच और मारपीट की, फिर दिगम्बर के जेब से ₹1200 नकद और मोटरोला का ₹20,000 कीमत का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। बड़पारा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर) को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पहचान करवाई गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी छोटू राजपूत उर्फ अजय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹400 नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, नीले रंग की आर15 बाइक (कीमत ₹1.5 लाख), पल्सर एनएस 200 बाइक (सीजी 13 यूए 8254, कीमत ₹50,000) बरामद कर जप्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 195/2025 के तहत धारा 309(6), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, अनिकेत रत्ना उर्फ टाका और जैकी खान पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उन पर पूर्व से मामले दर्ज हैं।

रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहरवासियों में अपराधियों के खिलाफ विश्वास बढ़ा है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…