,

महासमुंद ब्रेकिंग: अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर की सख्ती

Mahasamund Breaking: Collector's strictness on illegal sand excavation

11 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को थमाया गया नोटिस

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सिरपुर क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को नोटिस जारी किया गया है।

उप जिला दंडाधिकारी (SDM) के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में बरबसपुर, कनेकेरा, गढ़सिवनी, अछोला, लहंगर, पीढ़ी, अमलोर, चुहरी, सिरपुर, चिंगरौद और पसीद के सरपंचों से जवाब मांगा गया है।

प्रशासन ने इन सरपंचों को 8 मई की सुबह 11 बजे न्यायालय में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। यदि तय समय पर वे उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने और जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…