,

कोरबा : जंगल में काम कर रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba: Villager working in the forest was crushed by an elephant, died on the spot

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक और मानव-वन्यजीव संघर्ष की दुखद घटना सामने आई है। कटघोरा वनमंडल के ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में एक ग्रामीण को एक उपद्रवी हाथी ने कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान रामदयाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रामदयाल जंगल में काम करने गया था, तभी मरवाही से भटक कर आए एक अकेले और आक्रामक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने रामदयाल को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी, लेकिन विभाग अब तक केवल निगरानी करने तक सीमित है। हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

उल्लेखनीय है कि कटघोरा वनमंडल में पहले से ही करीब 100 हाथियों का झुंड अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। ये झुंड न केवल ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि घरों को भी तोड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों को नियंत्रित करने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति