,

भाटापारा : बाइक चोरी मामले में जीजा-साले गिरफ्तार

Bhatapara Breaking: Brother-in-law and brother-in-law arrested in bike theft case

रायपुर और भाटापारा से 4 बाइकें चोरी

भाटापारा: शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए भाटापारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में जीजा-साले हैं और रायपुर व भाटापारा से कुल चार बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की गई बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका उपयोग करते थे, जिससे पुलिस की निगाहों से बच सकें। चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे इन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से: कुल 4 बाइकें बरामद, फर्जी नंबर प्लेट, बाइक बेचने संबंधी कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए। भाटापारा शहर पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। शहर में नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

आज का राशिफल 03 मई 2025: सभी राशियों की दैनिक भविष्यवाणी

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…