,

वेदांता ईएसएल ने मनाया 81वां अग्निशमन सेवा सप्ताह, सुरक्षा और जनजागरूकता रही केंद्र में

Vedanta ESL Observes 81st National Fire Service Week with a Focus on Safety and Community Awareness

रिपोर्ट- चंद्रशेखर by: vijay nandan

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी गांव स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 81वां राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह अत्यंत उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया। इस सप्ताह का आयोजन कंपनी की सुरक्षा नीतियों को सुदृढ़ करने और समुदाय को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर वेदांता ईएसएल की अग्निशमन टीम ने ऊँचाई पर बचाव अभियान और अग्निशमन तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। डेमो के माध्यम से कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के कौशल से परिचित कराया गया। करीब 700 व्यावसायिक साझेदारों और 300 कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी ट्रेनिंग में भाग लेकर इसका लाभ उठाया।

सुरक्षा संदेश को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में, कंपनी की फायर टीम बिजुलिया स्थित एसजेएम स्कूल पहुँची, जहां कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। छात्रों में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने हेतु क्विज़ प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

वेदांता ईएसएल के निदेशक श्री तपेश चंद्र नस्कर ने इस अवसर पर कहा:
“हमारे लिए सुरक्षा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह हमें यह याद दिलाता है कि हर एक जीवन अनमोल है, और उसकी रक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

स्थानीय समुदायों को भी किया जा रहा सशक्त

वेदांता ईएसएल न सिर्फ अपने स्टील उत्पादन और संचालन में विश्वस्तरीय मानकों को अपनाता है, बल्कि अपने आस-पास के समुदायों के विकास और सुरक्षा में भी निरंतर सहयोग कर रहा है। कंपनी की यह पहल स्थानीय जनजीवन में सुरक्षा को लेकर नई सोच और व्यवहार विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।