Report: Rinku suman
Major action by the administration विदिशा जिले के सिरोंज में पशुओं के संदिग्ध परिवहन और अवैध कारोबार की आशंका के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ओमनारायण बढ़कुल के नेतृत्व में देर रात छापेमारी कर एक ट्रक में ठूंसकर लाए गए करीब 78 से 80 पशुओं को बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
Major action by the administration दो घंटे से अधिक चली जांच, मालिक सामने नहीं आया
प्रशासनिक टीम ने रात करीब 9 बजे कार्रवाई शुरू की, जो देर रात 11 बजे के बाद तक जारी रही। जांच के दौरान पशुओं के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और स्वामित्व की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति पशुओं का मालिक होने का दावा करने सामने नहीं आया। अधिकारियों के अनुसार इससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।
Major action by the administration स्लॉटर हाउस बंद होने के बीच बड़ी संख्या में पशुओं का पहुंचना बना जांच का विषय
एसडीएम ओमनारायण बढ़कुल ने बताया कि सिरोंज में 15 जुलाई से स्लॉटर हाउस बंद है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को एक साथ लाया जाना संदेह पैदा करता है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पशुओं की सुरक्षा और देखरेख के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Read this: Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद



