दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा, विमान क्रैश, 85 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें अब तक 176 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। विमान में कुल 181 यात्री सवार थे। रविवार को हुए हादसे का भयानक वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान को रनवे से उतरकर फिसलते और दीवार से टकराते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिख रहा है। इसके बाद यह एक दीवार से टकराता है, जिससे जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ ही विमान के कुछ हिस्सों में आग लग जाती है और कुछ ही सेकंड में आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगता है। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले विमान ने बेली लैंडिंग (लैंडिंग गियर पूरी तरह बाहर निकाले बिना उतरने का प्रयास) करने की कोशिश की थी। यह प्रयास असफल रहा और विमान रनवे पर फिसल गया।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे में अब तक 176 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

थाईलैंड से लौट रहा था विमान

यह विमान थाईलैंड से वापस लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना का कारण खराब मौसम या तकनीकी खराबी हो सकती है। मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है।

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा

Bokaro: गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, भीषण आग से NH-32 पर मचा हड़कंप

Report: Sanjeev kumar Bokaro बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

Bengal Election 2026: त्रिनिदाद-टोबैगो की PM Kamla Persad-Bissessar ने पश्चिम बंगाल विधानसभा

Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप

Chennai: चेन्नई में अभिनेता और नेता Joseph Vijay की पार्टी तमिलगा वेत्री