एमपी कांग्रेस में नया नेतृत्व तैयार, 71 जिला अध्यक्ष घोषित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन ने शनिवार को 71 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की। इस नई नियुक्ति सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ मौजूदा जिला अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल और इंदौर में बड़े बदलाव

भोपाल शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण की कमान संभाल रहीं अनोखी मानसिंह पटेल को दोबारा पद पर बनाए रखा गया है।
इंदौर शहर की जिम्मेदारी चिंटू चौकसे को दी गई है, जबकि इंदौर ग्रामीण में विपिन वानखेड़े को अध्यक्ष बनाया गया है।

जयवर्धन सिंह को मिली गुना की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उज्जैन शहर में मुकेश भाटी और उज्जैन ग्रामीण में महेश परमार को कमान दी गई है।

विधायकों को भी मिली अहम भूमिका

नई सूची में कई विधायकों को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

  • बालाघाट : संजय उइके
  • डिंडौरी : ओमकार सिंह मरकाम
  • सतना शहर : सिद्धार्थ कुशवाह

इन पूर्व विधायकों को मिली जिम्मेदारी

  • अलीराजपुर – मुकेश पटेल
  • इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेड़े
  • कटनी शहर – कुंवर सौरभ सिंह
  • मंडला – डॉ. अशोक मर्सकोले
  • नरसिंहपुर – सुनीता पटेल
  • रायसेन – देवेन्द्र पटेल
  • राजगढ़ – प्रियव्रत सिंह
  • रतलाम ग्रामीण – हर्ष विजय गहलोत

संगठन की मंशा

कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेशभर में नए और पुराने नेताओं का संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह बदलाव संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक