,

Madhya Pradesh : राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मैहर सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

Madhya Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

Madhya Pradesh लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मैहर स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

मरीजों और स्टाफ से किया संवाद

Madhya Pradesh निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकीय स्टाफ, उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली, सामने आ रही समस्याओं और आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। मरीजों एवं परिजनों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील उपचार पर जोर

Madhya Pradesh राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आम नागरिकों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधारों के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read this: Madhya Pradesh : वृद्धजनों की सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण को नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…