,

भोपाल में वकील यावर खान गिरफ्तार: नाबालिग के बयान के बाद रेप केस में कार्रवाई

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल | भोपाल के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने अधिवक्ता यावर खान को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पॉक्सो कोर्ट से मिले आदेश के बाद हुई। कोर्ट ने 11 सितंबर को पुलिस को इस मामले में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कोर्ट में खुलासा होने के बाद गिरफ्तारी

बीते 24 अगस्त को पॉक्सो कोर्ट में चल रहे एक देह व्यापार और रेप केस की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने यावर खान का नाम सामने रखा था। उसने गवाही में बताया कि आरोपी वकील ने उसे अपने ऑफिस और बिट्टन मार्केट स्थित घर पर बुलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता ने कहा कि उसे वकील का नाम पहले याद नहीं था, लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसका नाम सुनकर उसने पहचान की।

पुलिस की कार्रवाई

कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार रात यावर खान को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ऐशबाग पुलिस अब उससे रिमांड पर पूछताछ करेगी।

कुख्यात अपराधियों से जुड़ा नाम

यावर खान भोपाल के कुख्यात अपराधी रईस रेडियो, उसके बेटे यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट और मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट के मामलों में भी पैरवी कर चुका है।

  • रईस रेडियो: 70 केस दर्ज
  • यासीन उर्फ मजिस्ट्रेट: 27 केस दर्ज
  • मुन्ना उर्फ मजिस्ट्रेट: 15 केस दर्ज
    रईस की पत्नी सीमा रेडियो का नाम भी निगरानी गुंडा सूची में शामिल रहा है।

26 आरोपी, 18 गिरफ्तार

यह मामला आशुतोष वाजपेयी और अन्य के खिलाफ चल रहा है। जांच में सामने आया कि यह केवल एक साधारण रेप केस नहीं, बल्कि मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा संगठित अपराध रैकेट है। अब तक इस केस में 26 लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से 18 गिरफ्तार हो चुके हैं।

यावर खान पर पहले भी आरोप

यावर खान के खिलाफ पहले भी नाबालिग से रेप का केस दर्ज हो चुका है। 14 मई 2013 को दर्ज इस मामले में वह हाई कोर्ट से स्टे ले आया था और केस अभी भी कोर्ट में लंबित है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…